नाले की जमीन पर बाउंड्रीवाल: इस कब्जे की वजह से अटका हुआ था 85 लाख का निर्माण कार्य…कंप्लेन के बाद निगम ने तुरंत हटाया

भिलाई। मैत्रीकुंज में नाला को अवरूद्ध करने पर नगर पालिक निगम रिसाली ने गुरूवार को बेदखली अभियान चलाया। अतिक्रमण कर बनाए 150 फीट के बाऊंड्रीवाल को गिराया गया। अतिक्रमण की वजह से नाला निर्माण कार्य 4 माह से अटका था।

उल्लेखनीय है कि मैत्रीकुंज स्थित आकृति अपार्टमेंट ने 100 फीट नाला की जमीन और अपार्टमेंट के निकट रहने वाले योगेश्वर वर्मा ने 50 फीट अतिरिक्त जमीन को अतिक्रमण कर बाऊंड्रीवाल बना रखा था। शिकायत और स्थल निरीक्षण पश्चात निगम ने बाऊंड्रीवाल हटाने नोटिस जारी किया था। इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर सहायक अभियंता आर के जैन, उपअभियंता डिगेश्वरी चंद्राकर, राजस्व विभाग के हरचरण सिंह अरोरा व संजय वर्मा की टीम ने कार्यवाही करते हुए पहले 50 फीट और बाद में 100 फीट पर किए अतिक्रमण को हटाया।

4 माह से अटका था काम
बिजली ऑफिस मैत्रीकुंज से रविन्द्र भगत के निवास स्थान तक 400 मीटर नाला निर्माण कार्य स्वीकृत है। लागत कुल 85 लाख है। 3.40 मीटर चौड़ा निर्माण कार्य में अतिक्रमण होने की वजह से पिछले 4 माह से कार्य बंद था।

पानी भरने की समस्या होगी खत्म

सहायक अभियंता आर के जैन ने बताया कि बारिश में मैत्रीकुंज में पानी भरने की शिकायत रहती है। पानी भरने की समस्या को खत्म करने निगम ने नाला चौड़ीकरण करने प्लान बनाया है। अतिक्रमण की वजह से नाला की चौड़ाई कम होने से निर्माण एजेंसी ने निर्माण कार्य बंद कर दिया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...

भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर चला निगम का चाबुक,...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया...