दुर्ग में तेज रफ्तार कार ने ली STF जवान की जान: नए घर को देखकर भिलाई लौट रहा था जवान

भिलाई। तेज रफ्तार कार ने एक एसटीएफ जवान को ठोकर मार दी। उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय ही जवान ने रास्ते में दम तोड़ दिया। जेवरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ का जवान ओमप्रकाश उम्र 42 वर्ष साँई नगर में अपना निर्माणाधीन मकान मंगलवार को देखकर घर लौट रहा था। तभी धमधा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दी। ठोकर से इतनी जबरदस्त चोट आई कि वह वहीं बेहोश होकर सड़क से दूर छिटकर जा गिरा। आनन-फानन में वहां मौजूद लोगों ने गंभीरास्था में अस्पताल पहुंचाया। लेकिन जवान की अस्पताल पहुंचने के पूर्व रास्ते में ही मौत हो गई।

घटना स्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पीछे से आ रही कार चालक लापरवाहीपूर्वक चला रहा था। लापरवाहीपूर्वक ड्राइव से जवान को तेज ठोकर लगी। बताया जा रहा है कि जवान दुर्ग बघेरा स्थित बटालियन में पदस्थ था। वह साँई नगर में बना रहे अपने मकान को देखकर अपना निवास राधिका नगर वापस जा रहा था। तभी कार की ठोकर से दुर्घटना का शिकार हो गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 304 ए के तहत जुर्म दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बालाजी बिल्डर्स पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई : बिना...

रायपुर। बिना अनिवार्य रेरा पंजीयन के भूखंडों की बिक्री करने पर छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CG-RERA) ने भिलाई के बालाजी बिल्डर्स के खिलाफ सख्त...

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा मोड़ : सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर लाया गया है। ओमान से भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद CBI...

धर्मांतरण के खिलाफ लामबंद हुए पंडरिया के 18 गांव...

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल गांवों में धर्मांतरण को लेकर विरोध तेज हो गया है। क्षेत्र के 18 गांवों के...

रायपुर में सूने मकान पर चोरों का धावा :...

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी को अंजाम दिया। रावांभाठा के...