छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा का निधन, भाजपा में शोक की लहर

कांकेर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा का निधन हो गया है। उन्होंने हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही भाजपा संगठन और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के मुताबिक, करीब एक माह पहले अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। प्रारंभिक उपचार रायपुर में कराया गया, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

भरत मटियारा भाजपा संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे। वे दो बार कांकेर भाजपा जिला अध्यक्ष रहे और दूसरी बार छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। संगठन में उनकी मजबूत पकड़ और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी लोकप्रियता के कारण वे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते थे।

उनके निधन पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। कांकेर समेत पूरे बस्तर संभाग में शोक का माहौल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...