विधायक रिकेश के बड़े भाई दिनेश सेन का निधन, आज शाम रामनगर मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन के बड़े भाई दिनेश सेन का कल देर रात (17 मई 2026) को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है।

पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्वर्गीय दिनेश सेन की अंतिम यात्रा आज 18 मई सोमवार शाम 4 बजे उनके निवास स्थान ‘खंडेलवाल जैन भवन के पीछे’ से निकलेगी। इसके बाद रामनगर मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

​शोक की लहर

विधायक रिकेश सेन के बड़े भाई के आकस्मिक निधन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों और शुभचिंतकों ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है। शोकाकुल परिवार ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत...

बिलासपुर। बिलासपुर की एक युवती ने लोरमी के बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर...

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...