गर्मी में न हो पेयजल संकट, बैठक में मंथन शुरू: जलकार्य विभाग के चेयरमैन केशव ने ली बैठक…पानी की बर्बादी रोकने उठाए जाएंगे सख्त कदम

भिलाई। निगम के महापौर परिषद के जल कार्य विभाग प्रभारी केशव चौबे ने बुधवार को अमृत मिशन के अंतर्गत चल रहे पाइप लाइन कार्य और पानी सप्लाई व्यवस्था की जानकारी ली। अधिकारियों को पानी की बर्बादी को रोकने के जन जागरण अभियान चलाकर सार्वजनिक नलों में टोंटी लगाने और बंद पड़े हैंडपंप का मरम्मत कराने प्लान तैयार कर अमल करने कहा।

क्षतिग्रस्त पाइप लाइन के लीकेज को सुधारने भी बैठक में चर्चा हुई। जल कार्य प्रभारी चौबे ने कहा कि गर्मी में पानी की खपत बढ़ जाती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए सभी जोन इसकी तैयारी अभी से कर ले। साथ ही यह सुनिश्चत कर लें कि अपने जोन क्षेत्र के किस वार्ड के कौन-कौन से एरिया में जल संकट की स्थिति बन रही है, और क्यों बन रही है। यदि अमृत मिशन के अंतर्गत पाइप लाइन बिछाई गई है ताे पानी, प्रेशर के साथ अंतिम छोर तक पहुंच रहा है या नहीं, इसका भी निरीक्षण करने बैठक में चर्चा हुई।

हैंडपंप के संधारण पर जोर
जल कार्य प्रभारी ने जल कार्य विभाग के कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा को बंद पड़ेे हैंडपंप का जल्द से जल्द मरम्मत करवाने इस पर कार्य करने कहा है। मरम्मत के लिए जरूरी समान स्टोर में है या नहीं। उसकी जानकारी और मांग प्रस्ताव बनाकर देने पर भी चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि पाइप लाइन बिछाने या नल कनेक्शन के दौरान यदि कोई कार्य को बाधित करने का प्रयास करता है, तो उसके नाम और पता सहित सूची बनाई जाए।अपने उच्च अधिकारी को अवगत कराएं। ताकि उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई किया जा सके। बैठक में पार्षद सलमान तथा जल कार्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...