छत्तीसगढ़ की बेटी अमिता श्रीवास ने फतह किया माउंट एवरेस्ट, प्रदेश का बढ़ाया मान, सीएम साय ने दी बधाई

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की रहने वाली अमिता श्रीवास ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी Mount Everest फतह कर इतिहास रच दिया है। अमिता ने 22 मई को 8848 मीटर ऊंचे माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक तिरंगा लहराकर प्रदेश और जिले का नाम गौरवान्वित किया।

बताया जा रहा है कि एवरेस्ट अभियान पूरा कर बेस कैंप लौटने के बाद अमिता श्रीवास की तबीयत बिगड़ गई। ऊंचाई और ऑक्सीजन की कमी के चलते उन्हें इलाज के लिए काठमांडू के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

अमिता श्रीवास की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रदेशभर में खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि अमिता ने पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए हरसंभव सहायता देने का भरोसा भी दिलाया है।

अमिता की सफलता से जिले के युवाओं और खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है। उनकी उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बन गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...