बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी, खुद को बड़े नेता का PA बताकर ऐंठे 10 हजार रुपए

रायपुर। राजधानी रायपुर से ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा को एक ठग ने खुद को भाजपा के एक बड़े नेता का पीए बताकर निशाना बनाया और डीजल डलवाने के नाम पर 10 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए।

जानकारी के मुताबिक आरोपी ने फोन कर खुद को भाजपा के वरिष्ठ नेता का निजी सहायक (PA) बताया और तत्काल डीजल डलवाने की जरूरत बताते हुए पैसों की मांग की। ठग ने दो अलग-अलग बार में रकम मांगी, जिसके बाद विधायक पुरंदर मिश्रा ने जगन्नाथ मंदिर के सेवक नारायण मिश्रा से आरोपी के खाते में 10 हजार रुपए ट्रांसफर करवाए।

बाद में जब मामले की सच्चाई सामने आई तो ठगी का खुलासा हुआ। इसके बाद सेवक नारायण मिश्रा की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पूरा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। मोबाइल नंबर व बैंक खाते के आधार पर जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महासमुंद में 5 पटवारी निलंबित : सरकारी जमीन के...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में राजस्व कार्यों में लापरवाही और डिजिटल फसल सर्वेक्षण में गड़बड़ियों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।...

बस्तर आएंगे राहुल गांधी : बोधघाट परियोजना प्रभावितों से...

रायपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जल्द ही छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान वे बोधघाट बहुउद्देशीय परियोजना...

बस्तर में बाढ़ से किसानों की कमर टूटी :...

जगदलपुर। बस्तर में बाढ़ का पानी भले ही उतर गया है, लेकिन किसानों की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं। इंद्रावती नदी के तटीय...

CM साय का कांग्रेस पर वार : 2028 में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गन्ना उत्पादक किसानों की मांग, कांग्रेस के आगामी विधानसभा चुनाव में जीत के दावे और CJP के...