दुर्ग में मूणत के खिलाफ गुस्सा: ज्योतिरादित्य को काले झंडे दिखाने पर किया था अभद्र व्यवहार, NSUI प्रदेश सह-सचिव आकाश ने कहा- तत्काल की जाए गिरफ्तारी

भिलाई। भाजपा शासन काल के पूर्व मंत्री व भाजपा नेता राजेश मूणत ने पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार की थी। उनके इस दुर्व्यवहार से क्षुब्ध जिला NSUI ने दुर्ग के पटेल चौक में पुतला दहन किया व उसके विरुद्ध प्रदर्शन किया। साथ ही NSUI कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री मूणत की गिरफ्तारी की भी मांग की।

छत्तीसगढ़ NSUI के पूर्व प्रदेश सहसचिव आकाश कनोजिया ने बताया कि भाजपा ने राहुल गांधी के कार्यक्रम में गलत व अभद्र प्रदर्शन किया था। इससे आक्रोशित होकर कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने भाजपा के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को काले झंडे दिखाए। तब भाजपा के वरिष्ठ नेता 15 साल मंत्री रहे राजेश मूणत ने जिस तरह का आचरण दिखाया, पुलिस के साथ गाली- गलौज कर अभद्रता की, जो NSUI को अस्वीकार्य है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...