आलेख : बृजमोहन की पारखी नजर हर किसी को निखार देगी – शरद मिश्रा

रायपुर। रायपुर सांसद और छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल की पारखी नज़र हर किसी को निखार देगी। क्योंकि जब मुझ जैसा मूढ़ मति बृजमोहन अग्रवाल के साथ से अपनी ख़ुद की विशेषता से परिचित होकर और बेहतर हो सकता है, तो फ़िर मेरा मानना है कि हर कोई बृजमोहन जी के कुशल मार्गदर्शन में और बेहतर हो सकता है।

जब राज्य की सबसे छोटी इकाई इंसान किसी विजनरी नेता के निर्देशन तले बेहतर ढंग से निखर सकता है तो छत्तीसगढ़ राज्य भी निश्चय रूप से बृजमोहन अग्रवाल जैसे नेता के विज़न से लाभान्वित होते हुए देश में चहुँओर अवश्य फलीभूत हो सकता है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की धड़कन और आन बान शान बृजमोहन अग्रवाल की नज़र बड़ी गहन पारखी है, तभी तो वो आदमी के अंदर की ज़रूरतों और उसकी खूबियों व कमियों को एक नज़र में ही शिद्दत से पहचानते हुए उसे हर हाल में पूरा करते हुए और उसे अच्छा करने में, सुन्दर बनाने में सहयोग देते हुए अपना सभी कुछ झोंक देते हैं, यहां तक दिल,दिमाग और अपनी पूरी शक्ति को लगा देते हैं। सही चीजों को और अच्छा करने में उसको और निखारने में पूरे मनोयोग से ध्यान देते हैं। विधवाओं, गरीब और कमज़ोर लोगों का सहारा बनने के अलावा सबल और मजबूत लोगों के लिए भी समय समय पर संबल बनने वाले बृजमोहन भैय्या को बार बार की गलतियां बिलकुल भी पसंद नहीं लेकिन इन गलतियों को भी वो हर बार अपनी स्नेहिल मुस्कान देते हुए आदमी के अंदर की ख़ासियत को एक जौहरी की पारखी नज़र से और तराशने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।

सहयोगियों के साथ ऐसे स्नेहपूर्ण कार्य व्यवहार से ही उनके सहयोगी अपनी खूबियों को पहचानते हुए अपने को हर दिन और बेहतर करने में सजग होते हुए हर पल अपनी चमक को निखार कर और आगे बढ़ने की कोशिश करते रहते हैं। यही है रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का अब तक का मानव विकास सूचकांक।

अंत में मेरे कहने का यही सार है कि बृजमोहन अग्रवाल में हर चीज़ को संपूर्ण करते हुए उसे और सुन्दर बनाने की अतुलनीय महारथ है। वर्तमान में मैं बृजमोहन अग्रवाल जी के मीडिया प्रभारी दिल्ली के पद में पदस्थ हूं। बृजमोहन जी के कुशल मार्गदर्शन में मुझमें काफ़ी सारे बदलाव आए हैं। सांसद के साथ कार्य करते हुए मुझे ठीक एक साल हो गए हैं। तभी तो मैं आप सभी छत्तीसगढ़ के वासियों के साथ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगातार 8 बार विधायक रहे और पांच बार छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे बृजमोहन अग्रवाल जी की इस अद्भुत, अविश्वसनीय और अविस्मरणीय खूबियों को तहे दिल से साझा कर रहा हूं।


लेखक – शरद मिश्रा, राज्यसभा इंटर्न, पूर्व चीफ़ सब एडिटर amarujala.com। लेखक नई दुनिया, दैनिक भास्कर, राजस्थान पत्रिका,अमर उजाला दैनिक और Outlook पत्रिका में भी कार्य कर चुके हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...