विधायक दीपेश साहू लेंगे सामूहिक विवाह में सात फेरे, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को देंगे नई पहचान

बेमेतरा। जनहितकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और जनता के बीच भरोसा मजबूत करने की दिशा में बेमेतरा से एक अनोखी पहल सामने आई है। क्षेत्र के युवा और लोकप्रिय विधायक दीपेश साहू ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में स्वयं विवाह करने का निर्णय लिया है। विधायक के इस फैसले की पूरे प्रदेश में चर्चा हो रही है और लोग इसे सादगी व सामाजिक जागरूकता का बड़ा संदेश मान रहे हैं।

बेमेतरा के इतिहास में यह पहली बार होगा, जब कोई मौजूदा विधायक सरकारी योजना के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में आम नागरिकों के साथ विवाह बंधन में बंधेगा। विधायक दीपेश साहू का यह कदम फिजूलखर्ची पर रोक लगाने और सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल माना जा रहा है।

31 मई को होगा भव्य सामूहिक विवाह समारोह

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 31 मई को बेमेतरा नगर के ऐतिहासिक बेसिक स्कूल मैदान में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में विधायक दीपेश साहू सहित कुल 24 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत करेंगे। इस आयोजन को लेकर जिले सहित पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों के शामिल होने की संभावना है।

सादगी और सामाजिक संदेश को मिलेगा बढ़ावा

विधायक दीपेश साहू का मानना है कि आज के समय में शादी समारोहों में होने वाली अनावश्यक फिजूलखर्ची समाज पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालती है। ऐसे में सामूहिक विवाह सामाजिक समानता और सादगी का बेहतर माध्यम बन सकता है। उन्होंने कहा कि कोई भी शासकीय योजना तभी प्रभावी बनती है, जब जनप्रतिनिधि स्वयं आगे बढ़कर उसका हिस्सा बनें और समाज के सामने उदाहरण प्रस्तुत करें। उनका यह कदम मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के प्रति जनता का विश्वास बढ़ाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास भी माना जा रहा है। विधायक के इस निर्णय की आम जनता और सामाजिक संगठनों द्वारा जमकर सराहना की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...