घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष पद पर फूलमती वर्मा की जीत, भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को 85 मतों से हराया

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को 85 मतों से पराजित किया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में फूलमती वर्मा को मतदाताओं का व्यापक समर्थन मिला। मतगणना पूरी होने के बाद उन्हें विजयी घोषित किया गया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को 85 वोटों से हराया।

परिणाम सामने आते ही फूलमती वर्मा के समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी कर जीत की खुशी मनाई। वहीं विजयी प्रत्याशी ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए नगर के विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया।

घुमका नगर पंचायत चुनाव के इस परिणाम को स्थानीय राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक दलों और आम नागरिकों की नजर अब नगर पंचायत के आगामी विकास कार्यों और नई परिषद की कार्यशैली पर टिकी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...