CG: बच्चे की थेरेपी कराने गई डॉक्टर की पत्नी से स्पीच थेरेपिस्ट ने किया रेप, 3 साल तक ब्लैकमेल कर दरिंदगी

CG

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी ने स्पीच थेरेपिस्ट पर करीब 3 साल तक रेप और ब्लैकमेल करने का संगीन आरोप लगाया है। पीड़िता की लिखित शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपराध दर्ज कर आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

बच्चे के इलाज के दौरान हुई थी मुलाकात
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, साल 2023 में पीड़िता अपने बेटे के तुतलाने (स्पीच डिले) की समस्या के इलाज के लिए मिशन चौक स्थित स्पीच थेरेपिस्ट डॉ. प्रांजुल बलियान के क्लीनिक गई थी। बच्चे की नियमित थेरेपी होने के कारण महिला का क्लीनिक में लगातार आना-जाना लगा रहता था। इसी दौरान डॉक्टर और महिला के बीच बातचीत और परिचय बढ़ा।

क्लीनिक में ही पहली बार बनाया हवस का शिकार
पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 10 अगस्त 2023 को वह डॉक्टर से मिलने क्लीनिक गई हुई थी। इसी दौरान आरोपी डॉ. प्रांजुल ने सूना मौका पाकर उसके साथ पहली बार अनाचार (रेप) किया। लोक-लाज और सामाजिक बदनामी के डर से सहमी महिला ने उस वक्त इस खौफनाक घटना की जानकारी अपने परिवार में किसी को नहीं दी।

ब्लैकमेल कर 3 साल तक करता रहा शोषण
पहली घटना के बाद आरोपी डॉक्टर की हिम्मत और बढ़ गई। महिला का आरोप है कि डॉक्टर उसे लगातार डराने-धमकाने लगा और सामाजिक बदनामी का डर दिखाकर लगातार ब्लैकमेल करने लगा। इसी दबाव और डर का फायदा उठाकर आरोपी पिछले करीब तीन सालों से महिला का शारीरिक शोषण करता रहा।

विवाद और मारपीट के बाद खुला राज
इस प्रताड़ना के बीच, बीती 1 जून को किसी बात को लेकर महिला और आरोपी डॉक्टर के बीच क्लीनिक में ही बड़ा विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने महिला के साथ जमकर मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से तंग आकर और हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने अपने पति (जो खुद एक डॉक्टर हैं) को पूरी आपबीती सुना दी।

पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
पति के समर्थन के बाद महिला 4 जून को कोतवाली थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया और 5 जून को आरोपी डॉ. प्रांजुल बलियान को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) अमोलक सिंह ने बताया:

“पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ लंबे समय तक डरा-धमकाकर अनाचार करने, ब्लैकमेलिंग और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...