भिलाई। राजिम माघी पुन्नी को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई है। साहू समाज इसकी तैयारी में भीड़ गया है। आगामी राजिम माघी पुन्नी मेला में भक्तिन माता राजिम की महाआरती और माता के इतिहास और उनकी गौरवगाथा को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित करने मेला स्थल में डोम की व्यवस्था करने की मांग को लेकर राजिम भक्तिन समिति के पदाधिकारियों ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से मुलाकात की। छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू के नेतृत्व में राजिम भक्तिन मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने मंत्री के समक्ष अपनी मांगों को रख मेला स्थल पर डोम की उचित व्यवस्था की मांग रखी। इस पर मंत्री ने समिति से पदाधिकारियों को पूर्ण आश्वासन दिया है। इस दौरान राजिम भक्तिन समिति के अध्यक्ष महेंद्र साहू, जिला साहू संघ के अध्यक्ष भुनेश्वर साहू, वरिष्ठ समाजसेवी रति राम साहू, प्रदेश संयुक्त सचिव लाला राम साहू, जिला पंचायत सदस्य प्रदेश महामंत्री साहू समाज युवा प्रकोष्ठ चंद्रशेखर साहू, युवा प्रकोष्ठ संयोजक राजिम भक्तिन समिति राजू साहू, जिला महामंत्री जिला साहू संघ दिलीप साहू, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश संयुक्त सचिव रिकेश साहू, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश संगठन सचिव विरेन्द्र कुमार साहू, रामकुमार साहू, भोले साहू, हरीश साहू, घनश्याम साहू, ओमकार साहू मौजूद थे।
राजिम मेला में भक्तिन राजिम की लगेगी प्रदर्शनी, डोम लगाने को लेकर गृहमंत्री से मिले भक्तिन समिति के पदाधिकारी, साहू समाज ने भी शुरू की तैयारी

Previous article
खबरें और भी हैं...संबंधित
CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...
Aditya -
CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...
छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव 2026: दुर्ग में खुलेगा NEET-JEE हॉस्टल...
Aditya -
रायपुर/दुर्ग: "शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है।"...
CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...
Aditya -
CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...
डॉ. अजय कौशिक बने बिलासपुर के नए DEO, स्कूल...
Aditya -
बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नए...
