भिलाई की बेटी अद्विता ने रचा इतिहास, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर की होनहार छात्रा अद्विता जिप्पोराह नवभक्तुला ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे भिलाई, विशेषकर मरोदा सेक्टर के एल-पॉकेट क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) भिलाई की कक्षा चौथी में अध्ययनरत अद्विता को हैदराबाद के विक्ट्री ऑडिटोरियम में आयोजित भव्य “गिनीज अचीवर्स मीट” समारोह में आधिकारिक प्रमाण-पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम प्रसिद्ध हैलेल म्यूजिक स्कूल द्वारा आयोजित किया गया था।

उल्लेखनीय है कि 2 फरवरी 2026 को आयोजित इस ऐतिहासिक संगीत कार्यक्रम में दुनिया के 22 देशों के 2,000 कीबोर्ड वादकों ने लगातार एक घंटे तक सामूहिक प्रस्तुति देकर नया कीर्तिमान स्थापित किया था। कड़े मूल्यांकन और सत्यापन प्रक्रिया के बाद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने केवल 777 उत्कृष्ट प्रतिभागियों को “लार्जेस्ट इलेक्ट्रॉनिक कीबोर्ड एन्सेम्बल” श्रेणी में आधिकारिक मान्यता प्रदान की, जिनमें भिलाई की अद्विता जिप्पोराह नवभक्तुला भी शामिल हैं।

अद्विता, भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के यूनिवर्सल रेल मिल (यूआरएम) विभाग में कार्यरत संदीप कुमार नवभक्तुला की सुपुत्री हैं। उनका परिवार एल-पॉकेट, मरोदा सेक्टर, भिलाई में निवास करता है।

सम्मान समारोह के दौरान हैलेल म्यूजिक स्कूल के संस्थापक ऑगस्टिन दांदिनगी ने अद्विता को प्रमाण-पत्र सौंपते हुए उनकी मेहनत, संगीत के प्रति समर्पण और कम उम्र में हासिल की गई इस बड़ी उपलब्धि की सराहना की।

अद्विता की इस सफलता पर स्थानीय नागरिकों, विद्यालय प्रबंधन, सामाजिक संगठनों, चर्च पैरिश एवं शुभचिंतकों ने उन्हें और उनके परिवार को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

संक्षिप्त परिचय

  • नाम: अद्विता जिप्पोराह नवभक्तुला
  • कक्षा: चौथी
  • विद्यालय: डीपीएस भिलाई
  • पिता: संदीप कुमार नवभक्तुला
  • कार्यस्थल: यूनिवर्सल रेल मिल (यूआरएम), भिलाई स्टील प्लांट
  • निवास: एल-पॉकेट, मरोदा सेक्टर, भिलाई (छत्तीसगढ़)
  • उपलब्धि: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स – “लार्जेस्ट इलेक्ट्रॉनिक कीबोर्ड एन्सेम्बल”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...

GGU में छात्रों के विरोध के बाद BA-LLB छठवें...

बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में BA-LLB छठवें सेमेस्टर की दोबारा परीक्षा कराने के फैसले को लेकर छात्रों का विरोध आखिरकार रंग लाया। छात्रों...

एसीबी की बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये रिश्वत लेते...

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से बड़ी खबर सामने आई है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सक्ती अस्पताल के सिविल सर्जन संतोष पटेल को...