CG News : गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख की लूट, पहले मारपीट की, फिर कैश से भरा बैग लेकर फरार

रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले इतने बुंलद हो गए हैं कि अब वह दिन-दहाड़े किसी को भी मारपीट कर लूट और अपहरण जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला शनिवार शाम डीडी नगर थाना क्षेत्र का है. यहां पर कुछ बदमाश गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख रुपये दिन दहाड़े लूट कर फरार हो गए.

जानिए क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार महोबा बाजार निवासी श्रवण साहू एक गैस एजेंसी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं. शनिवार को वह एजेंसी के भुगतान की राशि लेने अग्रसेन चौक स्थित कार्यालय पहुंचे थे, श्रवण साहू ने वहां से करीब 10 लाख रुपये लेकर अपनी कार से टाटीबंध मुख्य कार्यालय लौट रहे थे. तभी बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने डगनिया बाजार के पास कार रुकवाकर मैनेजर के साथ मारपीट की और नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए.

शुरूआती जांच में पुलिस ये मानकर चल रही है कि आरोपितों को नकदी ले जाने की पूर्व जानकारी थी। जिस तरह से बदमाश सीधे कार तक पहुंचे और रकम से भरा बैग लेकर फरार हुए, उससे रेकी किए जाने की आशंका जताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक तीनों बदमाशों ने अपना चेहरा कपड़े से ढ़क रखा था, जिससे उनकी पहचान नहीं हो पाई.

सीसीटीवी से पहचान करने की कोशिश
श्रवण कुमार ने बताया कि घटना इतनी तेजी से हुई वह आरोपियों की उम्र, हुलिए के बारे में भी जानकारी नहीं दे सकते. घटना की सूचना मिलते ही डीडी नगर थाना प्रभारी गौतम गावड़े पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...