मगध तैलिक समाज ने मनाई वसन्त पंचमी: मां सरस्वती से सुख-समृद्धि का मांगा वरदान, विनोद साव ने बोले-ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को आगे बढ़ने में करेगी मदद

भिलाई। मगध तैलिक समाज ने वसन्त पंचमी मनाई। समाज ने अपने समाज के सभी परिवारों व जन मानस की मंगलकामना के लिए मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर वरदान मांगा। रविवार को हवन कर मूर्ति का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। उसके बाद महिलाओं द्वारा शिव चर्चा की गई । इसमें बच्चों और महिलाओं के लिए थाली सजाओ प्रतियोगिता हुई। प्रतिभागी अपने घरों से थाली सजा कर पूजा के लिए लाए थे। इनमें सर्वश्रेष्ठ थाली को पुरस्कृत किया गया साथ ही बच्चों के मनोरंजन के लिए कुर्सी दौड़ भी हुई। भंडारे में समाज के लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर केंद्रीय अध्य्क्ष विनोद साव नव कहा कि समाज अपने सामाजिक दायरे और जिम्मेदारी को समझते हुए ऐसे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला को जोड़ती जा रही है। इससे आने वाली नई पीढ़ी को समाज एक सुसज्जित ढांचा और नए युग के साथ सामाजिक परिवेश के साथ नई पीढ़ी को आगे बढ़ने में मदद और मार्गदर्शन देगा । आयोजन को सफल बनाने में सफल बनाने केंद्रीय अध्यक्ष विनोद साव, उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता, महासचिव सुभाष प्रसाद साव, मुख्य सलाहकार विजय साव (पूर्व पार्षद भिलाई नगर निगम), अशोक साव प्रभारी श्रवण कुमार साव, मनोज कुमार साव, महाराणा प्रताप, शम्भू साव, रूपेश साव, अशोक साव, कमलजीत, विजय, सोनेलाल साव, राजेश साव, संजय साव, अरविंद साव, कपूरी साव, सुल्ली साव, जुगनू साव, शंकर साव, पन्ना लाल साव, रेशमी साव, रूबी साव, आरती साव, स्वेता साव, नजमा साव, संगीता साव,राजकुमारी साव, भगवती साव, मीना साव, नीतू साव, गीता साव, सुशीला देवी आदि का विशेष सहयोग रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...