CG Crime : नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, शिक्षक भी हिरासत में

बिलासपुर। बिलासपुर के तोरवा और सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि तोरवा थाना क्षेत्र की रहने वाली बच्ची दो दिनों से घर से गायब थी। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस बीच बच्ची स्टेशन क्षेत्र में बदहाल स्थिति में पाई गई। पुलिस ने फिर पहचान के लिए परिजनों को बुलाया।

पीड़िता के मुताबिक उसे एक नाबालिग लड़के ने घुमाने के बहाने बाहर ले गया और फिर सुनसान में ले जाकर 2अन्य लड़कों के साथ अनाचार किया। पुलिस मुख्य आरोपी को पकड़कर अन्य दो आरोपियों की खोज कर रही है। वहीं एक अन्य रेप के मामले में सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज हुआ है।

सिरगिट्टी थाना पहुंचे पीड़ित बच्ची के पिता ने कहा कि उसकी बच्ची के साथ निजी स्कूल के एक शिक्षक ने बहला फुसला कर रेप किया है। आरोपी शिक्षक का नाम राहुल बंगारू बताया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना बीते साल दिसंबर महीने की है, जब आरोपी शिक्षक ने अकेली घर लौट रही नाबालिक को पुस्तक दिलाने के बहाने ले गया और एक होटल में ले जाकर उससे दुष्कर्म की। डर के कारण छात्रा ने घर में कुछ भी बताया, लेकिन हिम्मत जुटाकर छात्रा ने अपने परिजनों को इस बात की जानकारी दी तब इस मामले का खुलासा हुआ। सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...