स्वच्छ सर्वेक्षण- 2022 में दुर्ग को शिखर पर पहुंचाने निगम ने कसी कमर: अधिकारी-कर्मचारी कर रहे जी तोड़ मेहनत, हॉस्पिटल व आंगनबाड़ी केंद्रों में निर्धारित पैरामीटर से की जा रही जांच

भिलाई। नगर पालिक निगम दुर्ग टीम द्वारा शहर विधायक अरुण वोरा के मंशानुरूप महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 के अंतर्गत स्वच्छतम हॉस्पिटल प्रतियोगिता का निर्धारित पैरामीटर के आधार पर सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है। स्वच्छ सर्वेक्षण में दुर्ग को शिखर पर पहुंचाने निगम ने कमर कस ली है। इसके लिए अधिकारी-कर्मचारी भी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।स्वच्छतम हॉस्पिटल प्रतियोगिता के सर्वेक्षण कार्य प्रभारी मनीष त्रिपाठी, मैनेजर डे, एनयूएलएम सुरेश भारती व सफाई दरोगा शहर के जैमिनी हॉस्पिटल, साईं हॉस्पिटल केलाबाड़ी व यशोदा नंदन हॉस्पिटल में निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही स्वच्छतम आंगनबाड़ी प्रतियोगिता के अंतर्गत शहर के वार्ड क्र 2 राजीव नगर आंगनबाड़ी केंद्र क्र 3 व वार्ड क्र 52 बम्लेश्वरी कॉलोनी बोरसी सहित विभिन्न आगनबाड़ी केंद्रों में निर्धारित पैरामीटर का निरीक्षण कर सर्वेक्षण कार्य किया गया। निरीक्षण के दौरान संतोष कसार, सामुदायिक संगठक उषा सिंह चौहान, सामुदायिक संगठक अनीता सिंह, सुपरवाइजर हुमेश्वरी चौबे, सुपरवाइजर, C P चंद्राकर आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...