अचानकपुर जलाशय परियोजना : रवेली की चिन्हित जमीनों पर खरीदी-बिक्री और हस्तांतरण पर रोक

दुर्ग। अचानकपुर जलाशय परियोजना के तहत अधिग्रहण के लिए चिन्हित ग्राम रवेली (तहसील पाटन) की जमीनों पर सभी प्रकार के भूमि संबंधी लेनदेन पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा।

जारी आदेश के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं भू-अर्जन अधिकारी, पाटन के पत्र तथा छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशों के पालन में यह कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने परियोजना से प्रभावित भूमि पर किसी भी प्रकार की खरीदी-बिक्री, डायवर्सन, बटांकन और अन्य भूमि हस्तांतरण संबंधी कार्यों पर रोक लगा दी है।

प्रतिबंधित भूमि में ग्राम रवेली के खसरा नंबर 644, 645, 646, 650, 651/1, 651/2, 654, 656, 658, 671/2, 671/3, 672, 673/1 एवं 673/2 शामिल हैं।

प्रशासन का कहना है कि अचानकपुर जलाशय परियोजना के सुचारु क्रियान्वयन एवं भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को प्रभावित होने से बचाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। संबंधित भूमि स्वामियों को निर्देशित किया गया है कि वे प्रतिबंध अवधि के दौरान किसी भी प्रकार का भूमि लेनदेन न करें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में धान घोटाले का खुलासा : 68 समितियों...

दुर्ग। जिले की सहकारी समितियों में धान भंडारण और परिवहन व्यवस्था में बड़ी अनियमितता सामने आई है। भौतिक सत्यापन के दौरान 68 समितियों में रिकॉर्ड...

पार्षद पार्वती महानंद को नोटिस जारी : जांच में...

दुर्ग। दुर्ग संभाग के आयुक्त एसएन राठौर ने छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा-19 (1) (अ-1) के तहत नगर पालिक निगम रिसाली...

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों पर सख्ती : दुर्ग मॉडल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। परिवहन मंत्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी...

अब एक कॉल पर समस्याओं का होगा समाधान, सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली 1076 की कार्यप्रणाली, तकनीकी व्यवस्थाओं तथा शिकायतों के निराकरण तंत्र का अवलोकन किया।...