देह व्यापार का भंडाफोड़ : पुलिस ने मकान में मारा छापा, हिरासत में 4 युवतियां और 2 युवक

रायगढ़। शहर के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मेडिकल कॉलेज रोड स्थित एक मकान में चल रहे अनैतिक गतिविधियों का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की छापेमार कार्रवाई में चार युवतियों और दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि मेडिकल कॉलेज रोड स्थित एक मकान में देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में साइबर सेल और चक्रधर नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मौके पर दबिश दी।

छापेमारी के दौरान पुलिस को मकान के भीतर संदिग्ध गतिविधियां मिलीं। कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद चार युवतियों और दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाना लाया गया। पुलिस सभी संबंधित व्यक्तियों के बयान दर्ज कर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में अनैतिक गतिविधियों के संकेत मिले हैं। इसके आधार पर पुलिस अनैतिक देह व्यापार (पीटा एक्ट) के तहत कार्रवाई की तैयारी कर रही है। साथ ही इस गतिविधि के संचालन में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द ही विस्तृत खुलासा किए जाने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...