सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 300 वर्ष पुरानी ज्ञान की अमूल्य धरोहर, दुर्लभ पांडुलिपियों का हुआ डिजिटल संरक्षण

बलौदाबाजार। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशन में संचालित ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत विकासखंड सिमगा स्थित कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा के सदगुरुदेव कबीर आश्रम में लगभग 300 वर्ष पुरानी दुर्लभ हस्तलिखित पांडुलिपियों का पता चला है। इन अमूल्य ग्रंथों का “ज्ञानभारतम” एप के माध्यम से डिजिटल संरक्षण किया गया।

इस अवसर पर कबीर आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. भानुप्रताप साहेब का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम अतुल शेट्टे, कबीर आश्रम समिति के अध्यक्ष प्रकाश पटेल तथा ग्राम सरपंच कमलेश साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जानकारी के अनुसार आश्रम में 300 वर्ष से अधिक पुरानी तथा वर्ष 1910 के आसपास की 28 हस्तलिखित पांडुलिपियां सुरक्षित रखी गई थीं। इन दुर्लभ ग्रंथों के कुल 2521 पृष्ठ हैं, जिनमें कबीर साहित्य और विभिन्न वंशाचार्यों के उपदेश एवं ज्ञान का संग्रह है।

प्रमुख ग्रंथों में कबीर ग्रंथावली, पंथ श्री हुजूर नाम साहब (आठवें गुरु), जन्म वंशावली धर्मदास, शब्द होरी, ब्रह्म समाधि, ज्ञान सकरी, अंकुर विस्तार, ब्रह्म निरूपण, ग्रंथ चूड़ामणि प्रकाश, मूल ज्ञान की सीढ़ी, अनुराग सागर, विवेक सागर, अगम संदेश, रामानंद की गोष्ठी, सुल्तान बोध, काया पांजी, मूल पांजी, लोक संदेश, भेद शास्त्र, सुमरन सार भेद, जुग समाधि, सुका वाटक, निर्भय ज्ञान तथा पंचायन बोध (भाग-1 से 5) शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में जिले में राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य देशभर में उपलब्ध प्राचीन पांडुलिपियों का मानचित्रण कर उनके संरक्षण, अनुसंधान एवं डिजिटलीकरण के लिए आधार तैयार करना है।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके पास कोई हस्तलिखित प्राचीन ग्रंथ या पांडुलिपि सुरक्षित हो तो वे सर्वेक्षण दल को इसकी जानकारी दें। डिजिटल संरक्षण के लिए केवल पांडुलिपि का फोटो लिया जाएगा, जबकि मूल दस्तावेज संबंधित व्यक्ति के पास ही सुरक्षित रहेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...