सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सुबह ग्रामीण रोज की तरह चार बांधा तालाब के पास टहलने पहुंचे थे। इसी दौरान तालाब के समीप स्थित मंदिर परिसर के एक पेड़ पर रस्सी के सहारे एक व्यक्ति का शव लटका हुआ दिखाई दिया। पहचान करने पर मृतक की पहचान सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर के रूप में हुई।

घटना की सूचना मिलते ही उतई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेजा गया।

परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, तारेंद्र बंछोर लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पिछले कुछ महीनों तक उनका अस्पताल में इलाज भी चला था और हाल ही में वे अस्पताल से घर लौटे थे। इसी बीच उन्होंने यह कदम उठा लिया।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...