CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा, करंट से पति-पत्नी की मौत, गांव में मातम

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो गई। कपड़े सुखाने के लिए लगाए गए जीआई तार में बिजली प्रवाहित होने से पहले पत्नी करंट की चपेट में आई, जिसे बचाने पहुंचे पति भी बिजली के झटके का शिकार हो गए। दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, ग्राम कर्रा निवासी 45 वर्षीय सचिन चन्द्राकर अपनी 32 वर्षीय पत्नी रजनी चन्द्राकर के साथ घर पर थे। शनिवार सुबह रजनी आंगन में कपड़े सुखाने के लिए गई थीं। जैसे ही उन्होंने कपड़े जीआई तार पर डालने की कोशिश की, तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से झुलस गईं।

पत्नी को तड़पता देख सचिन चन्द्राकर उन्हें बचाने के लिए दौड़े, लेकिन जैसे ही उन्होंने रजनी को छुड़ाने का प्रयास किया, वे भी करंट की चपेट में आ गए। कुछ ही क्षणों में दोनों जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण दोनों को तत्काल मस्तुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हाल ही में आए आंधी-तूफान के दौरान बिजली का एक तार टूटकर नीचे गिर गया था। यह तार घर में कपड़े सुखाने के लिए लगाए गए जीआई तार के संपर्क में आ गया, जिससे उसमें करंट प्रवाहित होने लगा। इसी कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही मस्तुरी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि टूटे हुए बिजली तार की सूचना संबंधित विभाग को पहले दी गई थी या नहीं तथा हादसे के लिए जिम्मेदार परिस्थितियां क्या थीं।

इस दुखद घटना के बाद पूरे ग्राम कर्रा में शोक की लहर है। एक ही परिवार के पति-पत्नी की एक साथ हुई मौत से परिजन और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लाइसेंसधारी मकानों को नहीं किया जाएगा खाली, सांसद विजय...

भिलाई। सांसद विजय बघेल द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) प्रबंधन से चर्चा कर लाइसेंसधारी मकानों को खाली नहीं कराए जाने को लेकर दिए गए...

छत्तीसगढ़ में पहली बार मिलेगा 10 किलो का LPG...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार 10 किलो क्षमता वाले LPG गैस सिलेंडर की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसकी शुरुआत 15 अगस्त से...

कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की बड़ी साजिश नाकाम, दिल्ली-बिहार...

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की बड़ी साजिश को पुलिस ने वारदात से पहले ही नाकाम कर दिया। डीसीपी...

छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 लागू, राजपत्र में नियम...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 अब पूरे प्रदेश में पूरी तरह लागू हो गया है। राज्य सरकार द्वारा अधिनियम के नियमों का राजपत्र...