चरित्र पर शक बना मौत की वजह: पत्नी ने पति की पीट-पीटकर कर दी हत्या, हादसा बताने की कोशिश नाकाम

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में चरित्र पर शक के चलते एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम कदनई में पत्नी ने अपने ही पति की पत्थर और लकड़ी के फट्टे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पत्नी ने मामले को सामान्य मौत का रूप देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की पूछताछ में पूरा मामला सामने आ गया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान नेतराम मझवार (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो अपनी पत्नी मानकुंवर (40 वर्ष) के साथ ग्राम कदनई में रहता था। दोनों के बीच पिछले कुछ महीनों से पति द्वारा पत्नी के चरित्र पर संदेह किए जाने को लेकर लगातार विवाद हो रहा था।

शराब पीने के बाद हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, 26 जून की शाम पति-पत्नी ने साथ बैठकर शराब पी थी। शराब के नशे में नेतराम ने एक बार फिर पत्नी के चरित्र पर संदेह जताया, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। गुस्से में आकर मानकुंवर ने पहले पत्थर से हमला किया और फिर लकड़ी के फट्टे से नेतराम की बेरहमी से पिटाई कर दी।

घायल हालत में रातभर पड़ा रहा, सुबह अस्पताल में हुई मौत

हमले के बाद नेतराम घायल अवस्था में ही रातभर सोया रहा। अगले दिन सुबह उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस पूछताछ में खुला राज

पति की मौत के बाद मानकुंवर ने इसे सामान्य घटना या हादसा बताने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ और परिस्थितियों के आधार पर संदेह होने पर महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि पति अक्सर उसके चरित्र पर शक करता था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी। इसी गुस्से में उसने पति पर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...