CG Crime : महिला को बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र में एक महिला को बंधक बनाकर दो दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को मामला दर्ज होने के महज चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि वह भीख मांगकर अपना जीवनयापन करती है। 29 जून 2026 की सुबह भीख मांगकर घर लौटते समय आरोपियों राजकुमार कंवर उर्फ कोंदा और छतराम कंवर उर्फ टुकुलाल ने उसे जबरन पकड़कर एक घर में ले जाकर बंधक बना लिया।

शिकायत के मुताबिक, आरोप है कि आरोपियों ने महिला को जबरन महुआ शराब पिलाई, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद दोनों ने कथित तौर पर उसकी इच्छा के विरुद्ध बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि उसे 29 जून से 30 जून की शाम तक बंधक बनाकर रखा गया और इस दौरान लगातार उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और एसडीओपी डॉ. भुनेश्वरी पैंकरा के मार्गदर्शन में तत्काल टीम गठित की गई। जैजैपुर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70(1) और 127(2) के तहत अपराध दर्ज किया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को चार घंटे के भीतर हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर उपजेल सक्ती भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : चरित्र शंका में पत्नी और युवक...

सरगुजा। जिले के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस...

CG में दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप और ट्रक में...

बलरामपुर। जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात मजदूर गंभीर रूप...

पुलिस आरक्षक की नौकरी लगाने के नाम पर 12...

दुर्ग। पुलिस विभाग में आरक्षक की नौकरी लगाने का झांसा देकर 12 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में उतई पुलिस ने दो...

IGKV पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, प्रोफेसर समेत...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की कीट विज्ञान परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच...