भाई की मौत का राज बताने के नाम पर डॉक्टर से 40 लाख की ठगी, रायपुर के तांत्रिक पर FIR

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर करोड़ों के कारोबार के बीच एक बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। गाजियाबाद निवासी एक डॉक्टर से उनके भाई की संदिग्ध मौत का रहस्य बताने का झांसा देकर करीब 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। पीड़ित की शिकायत पर रायपुर के खम्हारडीह थाना पुलिस ने आरोपी तांत्रिक बाबा नरेंद्र नयन शास्त्री के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद निवासी डॉक्टर ऋृषभ चौबे के भाई की इंदौर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। इस घटना के बाद आरोपी तांत्रिक नरेंद्र नयन शास्त्री ने दावा किया कि वह विशेष तंत्र साधना, अनुष्ठान और पूजा-पाठ के माध्यम से मौत के पीछे की सच्चाई का खुलासा कर सकता है।

आरोप है कि तांत्रिक ने डॉक्टर को अपने झांसे में लेकर शुरुआत में अलग-अलग किश्तों में करीब 10 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद उसने महंगी साधना और विशेष अनुष्ठान का हवाला देते हुए पीड़ित से करीब 25 लाख रुपये कीमत की एक एसयूवी भी खरीदवा ली। इस तरह नकद राशि और वाहन सहित आरोपी ने करीब 40 लाख रुपये का लाभ हासिल कर लिया।

पीड़ित का आरोप है कि इतनी बड़ी रकम लेने के बावजूद आरोपी न तो भाई की मौत से जुड़ी कोई जानकारी दे सका और न ही अपने किसी दावे को पूरा किया। लगातार बहानेबाजी और टालमटोल के बाद डॉक्टर को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ, जिसके बाद उन्होंने रायपुर के खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी बाबा नरेंद्र नयन शास्त्री के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

13 साल से फरार वासेपुर का गैंगस्टर अंबिकापुर में...

अंबिकापुर। झारखंड के धनबाद स्थित वासेपुर का कुख्यात गैंगस्टर शब्बीर आलम पिछले 13 वर्षों से फरार रहने के दौरान छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में करोड़ों रुपये...

आरक्षक पदोन्नति पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, पक्षकारों को...

बिलासपुर। हाईकोर्ट के सिंगल बेंच ने राज्य में पुलिस आरक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण अंतरिम आदेश जारी किया है। जस्टिस बीडी गुरु...

रायपुर-दुर्ग मार्ग पर यात्रियों को नहीं मिलेगी राहत, कुम्हारी...

रायपुर। रायपुर-दुर्ग के बीच सफर करने वाले हजारों वाहन चालकों को फिलहाल टोल टैक्स से राहत नहीं मिलने वाली है। कुम्हारी टोल प्लाजा पर अब 7...

दुर्ग: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने मेधावी छात्राओं को...

दुर्ग, 06 जुलाई 2026। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव आज दुर्ग प्रवास पर रहे। उन्होंने शिक्षक नगर स्थित तिलक कन्या शाला में...