रायगढ़ में हाथी का आतंक: दो लोगों की मौत, मासूम बाल-बाल बचा, वन विभाग अलर्ट

रायगढ़। जिले के धर्मजयगढ़ वन मंडल में शनिवार तड़के हाथी के हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्चा बाल-बाल बच गया। कापू और छाल रेंज में हुई इन दो अलग-अलग घटनाओं के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

पहली घटना कापू क्षेत्र के ग्राम तालगांव की है। जानकारी के अनुसार, तड़के करीब चार बजे हाथी के गांव में पहुंचने से भगदड़ मच गई। इसी दौरान एक महिला अपने मासूम बच्चे को लेकर जान बचाने के लिए भाग रही थी, तभी हाथी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल कापू अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। राहत की बात यह रही कि महिला की गोद में मौजूद मासूम बच्चा सुरक्षित बच गया।

वहीं दूसरी घटना छाल रेंज के ग्राम ओरा नारा में हुई, जहां हाथी ने एक ग्रामीण पर हमला कर उसे कुचल दिया। ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि उत्पात मचाने वाला हाथी अपने झुंड से बिछड़ गया है और लगातार आबादी वाले क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है। हाथी की गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग ने आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी है और लोगों से जंगल तथा हाथी प्रभावित क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है।

वन विभाग की टीम दोनों घटनाओं की जांच कर रही है। साथ ही हाथी की निगरानी कर उसे सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं के कारण ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में जिला समन्वयक पदों पर...

सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड (CSC) ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के लिए जिला समन्वयक (District Coordinator) पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी...

2006 बैच के IFS विवेक आचार्य को मिली नई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 2006 बैच के वरिष्ठ अधिकारी विवेक आचार्य की नई...

CG – पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 9...

CG रायपुर। राजधानी के कटोरा तालाब स्थित ईलेवन ग्राउंड के पास सिविल लाइन थाना पुलिस ने ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे जुआरियों के...