महिला की निर्मम हत्या, शव के कई टुकड़े कर चादर में लपेटकर सुनसान जगह पर फेंका

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गुरुवार शाम चंदनु थाना क्षेत्र के ग्राम तुमा में एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला के शव के कई टुकड़े किए गए थे और उन्हें चादर में लपेटकर सुनसान स्थान पर फेंक दिया गया था।

ग्रामीणों ने शव देखे जाने की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चंदनु थाना पुलिस और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में महिला की पहचान सोनपुरी निवासी के रूप में होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि पुलिस आधिकारिक तौर पर पहचान की पुष्टि और परिजनों से संपर्क की प्रक्रिया पूरी कर रही है।

पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और पहचान छिपाने तथा सबूत मिटाने की नीयत से शव के टुकड़े कर ग्राम तुमा के सुनसान इलाके में फेंका गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हत्या के कारणों, घटना के समय और आरोपियों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायगढ़ में हाथी का आतंक: दो लोगों की मौत,...

रायगढ़। जिले के धर्मजयगढ़ वन मंडल में शनिवार तड़के हाथी के हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्चा बाल-बाल...

नौकरी और ट्रांसफर दिलाने के नाम पर लाखों की...

रायपुर। राजधानी रायपुर में खुद को केंद्रीय अधिकारी बताकर सरकारी नौकरी, ट्रांसफर और पोस्टिंग दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले...

रायपुर को मिली ₹175 करोड़ की बड़ी रेल परियोजना,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। रायपुर में 250 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव...

छत्तीसगढ़ के 80 हजार शिक्षकों के लिए जरूरी खबर,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के करीब 80 हजार शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। राज्य में 3 सितंबर 2001 से 23 अगस्त...