दुर्ग पुलिस की बड़ी कामयाबी: 8 सूने मकानों में चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, 32 लाख का माल बरामद

दुर्ग। मोहन नगर और पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में लगातार सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर चोर को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी और उसके साथी के कब्जे से करीब 32 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक सामान, वाहन और चोरी में इस्तेमाल किए गए उपकरण बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी अनुराग मिश्रा (निवासी जामुल) ने दोनों थाना क्षेत्रों में 8 सूने मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी की खास कार्यशैली यह थी कि चोरी करने के बाद वह हर बार घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले जाता था, ताकि उसके खिलाफ कोई सबूत न बच सके।

लगातार हो रही चोरियों के खुलासे के लिए पुलिस ने विशेष टीम गठित की थी। इसी दौरान रात्रि गश्त और नाकेबंदी के दौरान एक संदिग्ध सफेद रंग की इंडिगो कार दिखाई दी। पुलिस के रुकने के संकेत देने पर चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी अनुराग मिश्रा ने चोरी की सभी वारदातें कबूल कर लीं।

कर्ज ने बनाया सीरियल चोर
जांच में सामने आया कि अनुराग मिश्रा पहले मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) के रूप में कार्य करता था। ऑनलाइन एप्लिकेशन के माध्यम से लिए गए लाखों रुपये के कर्ज में डूबने के बाद उसने चोरी का रास्ता अपना लिया। अलग-अलग कॉलोनियों में आने-जाने और सीसीटीवी सिस्टम की तकनीकी जानकारी का फायदा उठाकर वह पहले सूने मकानों की रेकी करता था। इसके बाद रात के समय सब्बल, पेचकस और अन्य उपकरणों की मदद से घरों में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य कीमती वस्तुएं चोरी कर फरार हो जाता था।

फाइनेंस कंपनियों में गिरवी रखता था चोरी का सोना
पुलिस ने बताया कि आरोपी चोरी किए गए सोने के आभूषणों को मुथूट फाइनेंस, आईआईएफएल फाइनेंस और बजाज गोल्ड फाइनेंस की विभिन्न शाखाओं में गिरवी रखकर ऋण लेता था। प्राप्त रकम का वह निजी उपयोग करता था। वहीं, संदेह से बचने के लिए कुछ राशि अपने साथी तुषार मिश्रा के बैंक खाते में भी ट्रांसफर करता था। पुलिस ने जांच के दौरान गिरवी रखे गए आभूषण भी बरामद कर लिए।

32 लाख का मशरूका जब्त
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने करीब 168 ग्राम सोने के आभूषण (लगभग 25 लाख रुपये मूल्य), 150 ग्राम चांदी के आभूषण, 2 एलईडी टीवी, 1 डीवीआर, चोरी में प्रयुक्त औजार, 2 चारपहिया वाहन, 1 दोपहिया वाहन सहित कुल करीब 32 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है, जबकि मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : लव अफेयर में प्रेमी की हत्या,...

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। मिरतुर थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला पर अपने...

रायपुर पहुंचे प्रदेशभर के बेरोजगार युवा, भर्ती प्रक्रिया जल्द...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पढ़े-लिखे बेरोजगार अभ्यर्थी शनिवार को राजधानी रायपुर पहुंचे और लंबित भर्तियों को जल्द शुरू करने...

रायगढ़ में हाथी का आतंक: दो लोगों की मौत,...

रायगढ़। जिले के धर्मजयगढ़ वन मंडल में शनिवार तड़के हाथी के हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्चा बाल-बाल...

महिला की निर्मम हत्या, शव के कई टुकड़े कर...

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गुरुवार शाम चंदनु थाना क्षेत्र के ग्राम तुमा में एक...