रायपुर पहुंचे प्रदेशभर के बेरोजगार युवा, भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने सरकार से लगाई गुहार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पढ़े-लिखे बेरोजगार अभ्यर्थी शनिवार को राजधानी रायपुर पहुंचे और लंबित भर्तियों को जल्द शुरू करने की मांग को लेकर सरकार से गुहार लगाई। अभ्यर्थियों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री, स्कूल शिक्षा मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की।

अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार की घोषणाओं के अनुरूप वे लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन वित्तीय स्वीकृति मिलने के बावजूद भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की जा रही है। उनका आरोप है कि भर्ती में लगातार हो रही देरी से युवाओं की आयु सीमा प्रभावित हो रही है और वर्षों की पढ़ाई-लिखाई का महत्व कम होता जा रहा है।

5 हजार शिक्षक पद पर अब तक नहीं हुई भर्ती
अभ्यर्थियों के अनुसार, असिस्टेंट प्रोफेसर के लगभग 700 पदों पर भर्ती के लिए एक वर्ष पहले ही वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है, जबकि उच्च शिक्षा विभाग में 3 हजार से अधिक पद रिक्त हैं। इसी प्रकार स्कूल शिक्षा विभाग में 5 हजार शिक्षक पदों के लिए वित्तीय स्वीकृति जारी होने के बावजूद भर्ती प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हुई है। विभागों में करीब 75 हजार पद खाली बताए जा रहे हैं।

कई बार भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की कर चुके हैं मांग
युवाओं का कहना है कि वे लंबे समय से भर्ती विज्ञापन जारी होने की उम्मीद में तैयारी कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं होने से उनमें निराशा बढ़ रही है। उनका दावा है कि वे अब तक विधानसभा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, उच्च शिक्षा मंत्री, स्कूल शिक्षा मंत्री को छह बार आवेदन देकर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की मांग कर चुके हैं। अभ्यर्थियों ने एक बार फिर सरकार से मांग की है कि लंबित भर्तियों का विज्ञापन जल्द जारी कर पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से चयन प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि हजारों बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : लव अफेयर में प्रेमी की हत्या,...

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। मिरतुर थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला पर अपने...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कामयाबी: 8 सूने मकानों में...

दुर्ग। मोहन नगर और पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में लगातार सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर चोर को...

रायगढ़ में हाथी का आतंक: दो लोगों की मौत,...

रायगढ़। जिले के धर्मजयगढ़ वन मंडल में शनिवार तड़के हाथी के हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्चा बाल-बाल...

महिला की निर्मम हत्या, शव के कई टुकड़े कर...

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गुरुवार शाम चंदनु थाना क्षेत्र के ग्राम तुमा में एक...