CG Crime : लव अफेयर में प्रेमी की हत्या, शादीशुदा प्रेमिका ने दोस्तों संग वारदात को दिया अंजाम

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। मिरतुर थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला पर अपने 3-4 साथियों के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या करने का आरोप लगा है। आरोप है कि महिला ने युवक को मिलने के बहाने अपने घर बुलाया, जहां पहले से मौजूद युवकों के साथ मिलकर उस पर जानलेवा हमला किया और गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे कुएं में फेंक दिया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

मृतक की पहचान दिलीप कडियम के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, दिलीप का पिछले करीब एक साल से बीजापुर नगर पालिका में कार्यरत एक शादीशुदा महिला के साथ प्रेम संबंध था। बाद में उसे महिला के विवाहित होने की जानकारी मिली थी, लेकिन इसके बावजूद दोनों के बीच संपर्क बना रहा।

परिजनों का आरोप है कि 5 जुलाई को महिला ने दिलीप को शांतिनगर स्थित अपने घर बुलाया था। वहां पहले से 3-4 युवक मौजूद थे। बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने दिलीप पर हमला कर दिया। पहले उसके सिर पर पत्थर से वार किया गया, फिर धारदार हथियार से गंभीर चोट पहुंचाई गई।

घायल अवस्था में कुएं में फेंका

हमले के बाद आरोपियों ने गंभीर रूप से घायल दिलीप को कुएं में फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों और परिजनों ने उसे कुएं से बाहर निकाला। पहले उसे बीजापुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज डिमरापाल (मेकाज) रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के परिजनों ने महिला और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। मिरतुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल सभी आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में जिला समन्वयक पदों पर...

सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड (CSC) ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के लिए जिला समन्वयक (District Coordinator) पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी...

2006 बैच के IFS विवेक आचार्य को मिली नई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 2006 बैच के वरिष्ठ अधिकारी विवेक आचार्य की नई...

CG – पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 9...

CG रायपुर। राजधानी के कटोरा तालाब स्थित ईलेवन ग्राउंड के पास सिविल लाइन थाना पुलिस ने ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे जुआरियों के...