दुर्ग में गुंडा बदमाश की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

दुर्ग। दुर्ग शहर के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र स्थित कुंदरापारा में रविवार देर रात एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान लेखराम कोठारी के रूप में हुई है, जिसे स्थानीय स्तर पर गुंडा बदमाश बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पद्मनाभपुर थाना पुलिस सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है तथा आरोपियों की तलाश में टीमों को लगाया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, लेखराम कोठारी हाल ही में धारा 151 के तहत कार्रवाई के बाद जेल गया था। जेल से वापस आने के बाद रविवार रात कुंदरापारा इलाके में कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में जिला समन्वयक पदों पर...

सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड (CSC) ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के लिए जिला समन्वयक (District Coordinator) पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी...

2006 बैच के IFS विवेक आचार्य को मिली नई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 2006 बैच के वरिष्ठ अधिकारी विवेक आचार्य की नई...

CG – पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 9...

CG रायपुर। राजधानी के कटोरा तालाब स्थित ईलेवन ग्राउंड के पास सिविल लाइन थाना पुलिस ने ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे जुआरियों के...