भिलाई के AI इंजीनियर की गुरुग्राम में ट्रेन से कटकर मौत, गर्लफ्रेंड की हत्या के बाद सुसाइड की आशंका, पिता ने कहा – बेटा निर्दोष

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी 25 वर्षीय एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) इंजीनियर श्रेष्ठ मलिक की हरियाणा के गुरुग्राम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में मिला। इस मामले में गुरुग्राम पुलिस को शुरुआती जांच में आशंका है कि श्रेष्ठ ने पहले अपनी सहकर्मी और गर्लफ्रेंड इशाका की चाकू मारकर हत्या की और बाद में ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, श्रेष्ठ के परिवार ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पुलिस के अनुसार, श्रेष्ठ मलिक भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र का निवासी था और गुरुग्राम के सेक्टर-59 स्थित Optum Global Solutions में एआई इंजीनियर के रूप में कार्यरत था। उसी कंपनी में उत्तर प्रदेश के सीतापुर की रहने वाली इशाका भी नौकरी करती थी। दोनों की पहचान कंपनी में हुई थी और करीब तीन दिन पहले इशाका सेक्टर-55 स्थित क्लाउड नाइन पीजी में श्रेष्ठ के साथ रहने आई थी।

कमरे में मिला युवती का खून से लथपथ शव

रविवार 12 जुलाई को इशाका के परिजनों ने उसके फोन नहीं उठाने पर गुरुग्राम पुलिस से संपर्क किया। सूचना के आधार पर सेक्टर-56 थाना पुलिस उसके बताए पते पर पहुंची। कमरे का दरवाजा बंद मिलने पर पुलिस ने किसी तरह अंदर प्रवेश किया, जहां इशाका का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उसकी चाकू से कई वार कर हत्या की गई थी। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

रेलवे ट्रैक पर मिला श्रेष्ठ का शव

इशाका के साथ रहने वाले श्रेष्ठ की तलाश के दौरान पुलिस को पता चला कि 11 जुलाई को रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला था, जिसकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। जीआरपी को मौके से मिले मोबाइल फोन के आधार पर उसकी पहचान श्रेष्ठ मलिक के रूप में हुई। सूचना मिलने पर भिलाई से परिजन गुरुग्राम पहुंचे और पोस्टमॉर्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।

पिता बोले- बेटा निर्दोष, हत्या नहीं कर सकता

श्रेष्ठ के पिता दीपक मलिक ने बेटे पर लगे हत्या के आरोपों पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके बेटे ने कभी इशाका या किसी अन्य लड़की के बारे में परिवार को नहीं बताया था। उन्होंने दावा किया कि घटना से पहले श्रेष्ठ ने अपने भाई को फोन कर बताया था कि एक लड़की उसे धमकी देकर गई है। उनका कहना है कि श्रेष्ठ किसी की हत्या नहीं कर सकता और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

पुलिस कई पहलुओं से कर रही जांच

सेक्टर-56 थाना पुलिस के अनुसार, दोनों एक ही कंपनी में कार्यरत थे और हाल ही में साथ रहने लगे थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि घटना से पहले दोनों के बीच क्या हुआ था, क्या किसी बात को लेकर विवाद हुआ था या इसके पीछे कोई अन्य कारण था। फिलहाल हत्या और श्रेष्ठ की मौत के बीच संबंधों की हर पहलू से जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में जिला समन्वयक पदों पर...

सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड (CSC) ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के लिए जिला समन्वयक (District Coordinator) पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी...

2006 बैच के IFS विवेक आचार्य को मिली नई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 2006 बैच के वरिष्ठ अधिकारी विवेक आचार्य की नई...

CG – पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 9...

CG रायपुर। राजधानी के कटोरा तालाब स्थित ईलेवन ग्राउंड के पास सिविल लाइन थाना पुलिस ने ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे जुआरियों के...