दुर्ग। दुर्ग शहर के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र स्थित कुंदरापारा में रविवार देर रात एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान लेखराम कोठारी के रूप में हुई है, जिसे स्थानीय स्तर पर गुंडा बदमाश बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पद्मनाभपुर थाना पुलिस सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है तथा आरोपियों की तलाश में टीमों को लगाया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, लेखराम कोठारी हाल ही में धारा 151 के तहत कार्रवाई के बाद जेल गया था। जेल से वापस आने के बाद रविवार रात कुंदरापारा इलाके में कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है।

