प्रेमी की सड़क हादसे में मौत के बाद प्रेमिका ने लगाई फांसी, इलाके में पसरा मातम

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में प्रेमी की सड़क दुर्घटना में मौत के दो दिन बाद उसकी 20 वर्षीय प्रेमिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना करंजी चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है। युवती की मौत के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले वीरपाल नामक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि युवक की असमय मौत के बाद उसकी प्रेमिका गहरे सदमे में थी। परिजनों के अनुसार, हादसे के बाद से युवती काफी शांत रहने लगी थी और किसी से ज्यादा बातचीत नहीं कर रही थी।

रविवार, 19 जुलाई को युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही करंजी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

प्रारंभिक जांच में मानसिक आघात की बात सामने आई

एसडीओपी अभिषेक पैकरा के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती अपने प्रेमी की सड़क दुर्घटना में हुई मौत से गहरे मानसिक आघात में थी। पुलिस को आशंका है कि इसी सदमे के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि, पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और परिजनों सहित अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल

युवती की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मानसिक तनाव, अवसाद या किसी गहरे सदमे से गुजर रहा हो, तो उसे अकेला न छोड़ें। ऐसे समय में परिवार, दोस्तों और करीबी लोगों का भावनात्मक सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है। जरूरत पड़ने पर मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों से समय रहते मदद लेने की भी अपील की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में भाई ने ही बिल्डर के नाम पर...

भिलाई। शहर में कारोबारी के नाम और पहचान का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल कर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया...

वोट चोरी के मुद्दे पर BJP का कांग्रेस को...

रायपुर। ‘वोट चोरी’ और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर सियासी घमासान के बीच भाजपा सांसद एवं प्रदेश मुख्य प्रवक्ता...

पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो की मौत...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत से सनसनी फैल गई है। मृतकों में पामगढ़ नगर पंचायत के...

बस्तर दशहरा को लेकर दीपक बैज का BJP पर...

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बस्तर दौरे और ऐतिहासिक बस्तर दशहरा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर तीखा हमला बोला...