BAR में इस हादसे ने लोगों का नशा ही उतार दिया: भिलाई के इस BAR में लोग छलका रहे थे जाम पर जाम…अचानक तेज रफ्तार से आ रही कार की हो गई एंट्री, फिर जो हुआ उसे आप भी देखिए

भिलाई। लोग जाम पर जाम छलका रहे थे। म्यूजिक के धून में लोग नशे में डूबे हुए थे। अचानक एक तेज रफ्तार कार बियर बार की दीवार की तरफ आती है। सब अपने में मशगूल थे। तभी धड़ाम से आवाज आती है। लोग हक्के-बक्के रह गए। कुछ नशेड़ी भी बाहर निकल आए। कइयों का नशा उतर ही गया। लोग समझ ही नहीं पा रहे थे कि बार में क्या हो गया? बाहर निकलकर देखे तो पता चला कि एक कार बार के अंदर घुसने वाली थी।


पूरा घटनाक्रम रिसाली इलाके का है। रिसाली में स्थित ब्लू हैवन बार में ये हादसा हुआ। घटना में तीन बाइक और बार के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने बताया है कि, ब्लू हेवन बियर बार के बाजू में शराब की दुकान भी है।

जहां कुछ लोगों ने शराब पीकर अपनी कार cg 04 जेडएम 7777 चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते अपनी कार को पीछे ले रहा था। तभी कार का एक्सीलेटर इतना अधिक कर दिया कि कार सीधे ब्लू हेवन बियर बार मे घुस गई।

कार के इस घटना से बियर बार के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय बार के भीतर लोग बैठे भी हुए थे। घटना की शिकायत नेवई थाना में लिखित में की गई है। फिलहाल मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है। समय रहते आसपास के लोग नही पहुचते तो कार से बड़ी घटना घट सकती थी। नेवई थाना प्रभारी भारती मरकाम ने कहा कि घटना हुई है लिखित में शिकायत आई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महादेव सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर की भारत वापसी :...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में फरार चल रहे प्रमुख आरोपी सौरभ चंद्राकर को आखिरकार भारत लाया गया है। ओमान में हिरासत में...

जन्मदिन के जश्न में शोर रोकना पड़ा भारी :...

बिलासपुर। शहर के राजकिशोर नगर इलाके में देर रात जन्मदिन के जश्न के दौरान तेज आवाज में ढोल-नगाड़े बजाने और पटाखे फोड़ने का विरोध...

सरपंच चुनाव में हार का बदला लेने रची हत्या...

मुंगेली। सरपंच चुनाव में महज 8-9 वोटों से मिली हार की रंजिश एक व्यक्ति की हत्या की वजह बन गई। मुंगेली जिले के ग्राम...

SECL की खदान में हथियारबंद बदमाशों का धावा :...

सूरजपुर। एसईसीएल के बिश्रामपुर क्षेत्र की बलरामपुर 10/12 भूमिगत खदान में हथियारबंद बदमाशों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। शुक्रवार देर...