2 शिक्षक गिरफ्तार बिग ब्रेकिंग: मनचाही जगह पर पोस्टिंग दिलाने के नाम पर रुपए मांगने वाले टीचर पर गिरी गाज… दो शिक्षकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार… 85 हजार देने वाले शिक्षक की शिकायत पर दर्ज हुई FIR, ऑडियो भी हुआ था वायरल

बिलासपुर। स्कूल में मनचाही पोस्टिंग के लिए डील करने वाले शिक्षक नंद कुमार साहू को पुलिस ने आज तड़के गिरफ्तार कर लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बिलासपुर पुलिस हरकत में आई थी।

IG रतनलाल डांगी के निर्देश पर SP पारुल माथुर ने भी इस मामले के जांच के आदेश दिए थे। एडिशनल SP गरिमा द्विवेदी को जांच की जिम्मेदारी दी गई। शुरूआत में पुलिस की टीम ने टीचर नंदकुमार साहू की तलाश कर उसे पकड़ लिया। लेकिन, शुरूआती पूछताछ में वह गोलमोल जवाब देने लगा। इस पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया।

पुलिस की साइबर सेल की टीम उसका कॉल डिटेल्स खंगालने में जुटी थी। जांच के दौरान पुलिस ने उसके सहयोगियों की भी जानकारी जुटाई। तब लालबाहदुर शास्त्री स्कूल में पदस्थ टीचर योगेश पांडेय का नाम सामने आया। दोनों मिलकर चयनित शिक्षकों की सूची हासिल कर उन्हें फोन करते और मनचाही जगहों पर पोस्टिंग दिलाने के लिए 85 से 90 हजार रुपए की डिमांड करते थे। कुछ दिन पहले ही नंदकुमार का पैसा मांगने का ऑडियो वायरल हो गया था।

आरोपी शिक्षक नंदकुमार साहू और योगेश पांडेय खुद भी व्याख्याता के तौर पर पदस्थ है। शिक्षक के तौर पर उसकी पोस्टिंग बहतराई स्कूल में थी। इस मामले में नंदकुमार साहू के अलावे योगेश पांडेय को भी आरोपी बनाया गया है। दोनों शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी शिक्षक के पास से चयनित शिक्षकों की लिस्ट और 18 हजार रूपये जब्त किये गये हैं। आरोप है कि कमीशन के लालच में ये पोस्टिंग का खेल खेला जा रहा था। एक शिक्षक पोस्टिंग के एवज में नंदकुमार साहू को 5 हजार रुपये कमीशन मिलता था।

पुलिस की जांच में अभी तक जो खुलासे हुए हैं, उसके मुताबिक आरोपी शिक्षक नंदकुमार साहू ने ना सिर्फ “पोस्टिंग” के लिए फोन किया था, बल्कि एक शिक्षक उम्मीदवार से तो बकायदा 85 हजार रुपये भी लिये थे। जांजगीर चांपा के उसी शिक्षक की शिकायत के आधार पर ये कार्रवाई हुई है। जांजगीर के शिक्षक भूपेंद्र साहू की शिकायत पर नंदकुमार साहू के खिलाफ FIR दर्ज की गयी है और फिर उसकी गिरफ्तारी हुई है।

शिक्षक भूपेंद्र साहू सक्ती जिले के जैजैपुर ब्लॉक के ग्राम सोंठी के रहने वाले हैं और रीवाडीह शासकीय स्कूल में व्याख्याता के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्नी ललिता साहू का चयन शिक्षक के पद पर हुआ है। चयनसूची जारी होने के बाद BEO ऑफिस में पदस्थ नंदकुमार साहू ने मनचाहे जगह में पोस्टिंग कराने के नाम पर 85 हजार रुपए वसूली किया है। नंदकुमार बीईओ ऑफिस में अटैच होकर संकुल का काम देख रहा था। मामला सामने आने पर उनकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। नंदकुमार के इसी पैसे मांगने का ऑडियो कुछ दिन पहले वायरल हुआ था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...