स्कूल बस की चपेट में आने से मासूम की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

मोहला-मानपुर। जिले के मानपुर ब्लॉक में एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसा खड़गांव थाना क्षेत्र के ग्राम घोटिया में हुआ, जहां बच्चों को स्कूल ले जाने पहुंची एक निजी स्कूल बस की चपेट में बच्ची आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, फ्लॉवर वैली इंग्लिश मीडियम स्कूल की बस बच्चों को लेने के लिए घोटिया गांव पहुंची थी। इसी दौरान बस की चपेट में आने से मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

मासूम की मौत की खबर फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने घोटिया-भर्रीटोला मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया और सड़क पर बैठकर विरोध जताया। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया।

पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोहला भेज दिया है। वहीं, फरार बस चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हादसे के बाद ग्रामीणों में स्कूल बस चालक की लापरवाही को लेकर नाराजगी है और वे जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...