आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे 3 किसानों की मौत

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। ग्राम सलोरा में खेत में कृषि कार्य कर रहे तीन किसानों की बिजली की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, तीनों किसान खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से तीनों किसान गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान बहोरन पाटले, लक्ष्मी पाटले और श्याम साहू के रूप में हुई है। एक साथ तीन किसानों की मौत की खबर से गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, प्रशासन की ओर से भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हादसे ने एक बार फिर बारिश के मौसम में आकाशीय बिजली से होने वाले खतरे को सामने ला दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...