CG में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया तेज: DPI ने जारी किया 1,654 पदों का विज्ञापन; VYAPAM के जरिए होंगे आवेदन

रायपुर: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। सहायक शिक्षक भर्ती के बाद अब लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने शिक्षक (टी संवर्ग) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए संशोधित संक्षिप्त विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके तहत कुल 1,654 पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अलग-अलग विषयों के लिए अलग-अलग पदों पर सीधी भर्तियां की जाएंगी।

VYAPAM के माध्यम से होगी परीक्षा

जारी विज्ञापन के अनुसार, यह भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (पूर्व में व्यापमं – CGBSE/CG Vyapam) के माध्यम से पूरी की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि, शैक्षणिक योग्यता, पात्रता, आयु सीमा, आरक्षण नियम, परीक्षा योजना और सिलेबस से जुड़ी विस्तृत जानकारी और शर्तें व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही जारी की जाएंगी।

शिक्षक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे विस्तृत दिशानिर्देशों और अपडेट्स के लिए व्यापमं और लोक शिक्षण संचालनालय की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...