आउटलुक एवं इंडिया टुडे रैंकिंग 2026: रुंगटा डेंटल कॉलेज बना सेंट्रल इंडिया का No. 1 डेंटल कॉलेज, देश में मिली 16वीं रैंक

भिलाई : रुंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज़ एंड रिसर्च, भिलाई ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी और गौरवपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है। प्रतिष्ठित Outlook मैगज़ीन द्वारा जारी ICARE Ranking 2026 में संस्थान को देश के सर्वश्रेष्ठ प्राइवेट डेंटल कॉलेजों में 16वाँ स्थान प्राप्त हुआ है। इस शानदार रैंकिंग के साथ रुंगटा डेंटल कॉलेज सेंट्रल इंडिया का एकमात्र डेंटल कॉलेज बन गया है, जिसने इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सूची में जगह बनाई है।

इसके साथ ही, इंडिया टुडे (India Today) द्वारा जारी रैंकिंग में भी रुंगटा डेंटल कॉलेज को सेंट्रल इंडिया के सर्वश्रेष्ठ डेंटल कॉलेजों में पहला स्थान हासिल हुआ है।

NAAC ‘A’ ग्रेड प्राप्त छत्तीसगढ़ का पहला डेंटल कॉलेज

शैक्षणिक गुणवत्ता और अत्याधुनिक सुविधाओं के मामले में संस्थान लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है। रुंगटा डेंटल कॉलेज छत्तीसगढ़ का पहला ऐसा डेंटल कॉलेज है, जिसे NAAC द्वारा “A Grade” एक्रिडिटेशन मिला है। इसके अलावा, पिछले कई वर्षों से आयुष यूनिवर्सिटी (Pt. Deendayal Upadhyay Memorial Health Sciences and Ayush University) की BDS और MDS की मेरिट लिस्ट में यहाँ के छात्र लगातार टॉप-10 में अपनी जगह बनाते आ रहे हैं।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और क्लिनिकल ट्रेनिंग का परिणाम: चेयरमैन संजय रुंगटा

संस्थान के चेयरमैन श्री संजय रुंगटा ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि,

“यह सम्मान संस्थान के सभी फैकल्टी मेंबर्स, विद्यार्थियों, कर्मचारियों, पूर्व छात्रों और अभिभावकों के अटूट विश्वास और सामूहिक प्रयास का नतीजा है। रुंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज़ एंड रिसर्च का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय दंत चिकित्सा शिक्षा, आधुनिक क्लिनिकल प्रशिक्षण एवं अनुसंधान के बेहतरीन अवसर उपलब्ध कराना है।”

भविष्य में भी स्थापित करेंगे नए मानदंड: डीन डॉ. कार्तिक कृष्णा एम.

कॉलेज के डीन डॉ. कार्तिक कृष्णा एम. ने कहा कि,

“यह उपलब्धि संस्थान की उत्कृष्ट क्लिनिकल ट्रेनिंग, अनुसंधान गतिविधियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। भविष्य में भी कॉलेज राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्टता के नए मानदंड स्थापित करने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।”

यह राष्ट्रीय पहचान न केवल रुंगटा ग्रुप बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गर्व का विषय है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...