BSP में लोको पायलट की नौकरी का झांसा देकर 5.30 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में लोको पायलट की नौकरी दिलाने के नाम पर 5 लाख 30 हजार रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को उतई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़ित समेत करीब 10 से 15 लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने विश्वास में लिया था।

पुलिस के मुताबिक, तालपुरी निवासी दीपक कुमार देवदास ने थाना उतई में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी चन्द्रप्रकाश साहू ने उसे और अन्य लोगों को भिलाई इस्पात संयंत्र में लोको पायलट की नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया। नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपी ने दीपक से अलग-अलग किस्तों में कुल 5 लाख 30 हजार रुपये ले लिए।

रकम लेने के बाद जब काफी समय तक नौकरी नहीं लगी तो दीपक ने आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे। आरोप है कि इसके बाद चन्द्रप्रकाश साहू लगातार टालमटोल करता रहा और रकम वापस नहीं की।

शिकायत मिलने के बाद उतई पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के बैंक खाते और मोबाइल फोन को भी जब्त किया है। इनकी जांच के जरिए ठगी की रकम के लेनदेन और अन्य पीड़ितों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने नौकरी लगाने का झांसा देकर अन्य लोगों से भी रकम ली हो सकती है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कच्चा मकान भरभराकर गिरा, महिला की मौत, पति और...

रायगढ़। जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम नंदेली के महंत पारा में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कच्चा मकान अचानक...

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी...

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की वारदात...

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...