दुर्ग में भू-माफियाओं की दबंगई तो देखिए…पार्क की जमीन बेच देने का आरोप, कॉलोनिवासियों ने विधायक वोरा से कर दी शिकायत, SDM को जांच के निर्देश

भिलाई। दुर्ग शहर के बोरसी में भूमाफियों की गिद्ध नजर अब घनी आबादी वाली बस्ती के आसपास खाली पड़ी जमीन पर गड़ गई है। अब भूमाफिया पार्क के लिए आरक्षित भूखंडों को हथियाने लगे हैं। आउटर इलाकों के बाद अब बोरसी में भी पार्क के लिए आरक्षित जमीन को अवैधानिक रूप से प्लाट काट कर बेचने का मामला सामने आया है।

इसकी शिकायत बोरसी वार्ड 51 के कॉलोनीवासियों ने दुर्ग विधायक अरुण वोरा से सौपे ज्ञापन में की। कॉलोनी के लोगों ने ज्ञापन में बताया कि वार्ड 51 प्रदीप्ति नगर बोरसी कॉलोनी के अंतर्गत खसरा न. 224/1 व 225/1 का भाग टाउन एंड कंट्री प्लानिंग नर ओपन लैंड यानि पार्क के लिए आरक्षित रखा था। भूमाफियाओं ने इस पार्क के लिए आरक्षित भूमि को भी प्लाटिंग करके अवैध तरीके से बेच दिया है।

कॉलोनीवासियों ने विधायक वोरा को वहां पर हो रहे अवैध प्लाटिंग से अवगत कराया है। विधायक ने कॉलोनी के लोगों की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए तुरंत ही कार्यवाही का भरोसा दिलाया। वोरा ने SDM इस मामले में कार्यवाही करने की लिए निर्देशित किया।

कॉलोनी के रहवासियों ने भिलाई टाइम्स को बताया कि बोरसी घनी आबादी वाला क्षेत्र है, जहां पर वर्तमान में कोई पार्क नहीं है। इसकी वजह से बच्चे रोड पर ही खेलते हैं। रोड पर खेलने के कारण आए दिन दुर्घटना की स्थिति बनी रहती है।

नई कालोनी बनाने पर शासन द्वारा पार्क के लिए पहले ही जगह आरक्षित कराया जाता है परन्तु कॉलोनाइजर उस आरक्षित जगह को भी अवैध तरीके से बेचने में तुले हुए हैं।

कॉलोनी के लोगों ने इसकी रोकथाम के लिए शासन को उचित कदम उठाने की मांग की है, अन्यथा भविष्य में कोई भूमाफिया इस तरह का दुस्साहस न कर सके। ज्ञापन सौंपने वालों में किशोर शर्मा, संतोष कुमार, विजय कुमार यादव, खिलूराम साहू, राकेश कुमार साहू व महावीर साहू आदि शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सुपेला गदा चौक की शराब भट्टी हटाने की मांग...

भिलाई। सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। जनहित संघर्ष समिति ने संरक्षक कन्हैया...

दीपावली से पहले मिठाइयों पर खाद्य विभाग की नजर...

खैरागढ़। दीपावली से पहले बाजार में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर जांच तेज कर...

बिलासपुर में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली पर सवाल : 7,794...

बिलासपुर। नगर निगम के सकरी जोन में प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। वार्ड क्रमांक-4 गोकुल नगर के तीन...

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...