मरोदा सेक्टर के हनुमान मंदिर में महाआरती : सनातन धर्म की रक्षा का लिया संकल्प, श्रीराम जन्मोत्सव समिति युवा प्रखंड का आयोजन, आकाश ने कहा-आयोजन से आती है एकजुटता

भिलाई। मरोदा सेक्टर स्टेट बैंक के पास हनुमान मंदिर में आज महाआरती का कार्यक्रम हुआ। यह आयोजन श्रीराम जन्म उत्सव समिति के युवा प्रखंड रिसाली के तत्वावधान में किया गया।

महाआरती के बाद जिला महामंत्री मुकेश सिंह ने कहा कि हम सभी को अपने धर्म की रक्षा करने के लिए आगे आना चाहिए। कांग्रेस सरकार भेदभाव की नीति अपनाते हुए सड़क चौड़ीकरण के नाम पर केवल मंदिरों को तुड़वाने का प्रयास कर रही है।

वहीं युवा प्रखंड अध्यक्ष आकाश सिंह ने कहा कि हर मंगलवार को शहर के हनुमान मंदिरों में महाआरती सुचारू रूप से जारी रहनी चाहिए। इस तरह के आयोजन से रामभक्तों का आपसी मेलजोल बना रहता है। वहीं सनातन धर्म की रक्षा के लिए एकजुटता का भाव भी जागृत भी होता है।

श्रीराम जन्मोत्सव समिति के रामभक्तों ने हनुमानजी से इस कोरोना काल में शहरवासियों के सुखद स्वास्थ्य की कामना की गई। महाआरती में मंत्री अभिषेक सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र भगत, महामंत्री प्रेम सिंह मंत्री, सोशल मीडिया प्रभारी राहुल गजभिये, अमित शाह, अमन यादव, मोनू, विक्की व विशाल सहित सैकड़ों रामभक्त शामिल थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सुपेला गदा चौक की शराब भट्टी हटाने की मांग...

भिलाई। सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। जनहित संघर्ष समिति ने संरक्षक कन्हैया...

दीपावली से पहले मिठाइयों पर खाद्य विभाग की नजर...

खैरागढ़। दीपावली से पहले बाजार में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर जांच तेज कर...

बिलासपुर में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली पर सवाल : 7,794...

बिलासपुर। नगर निगम के सकरी जोन में प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। वार्ड क्रमांक-4 गोकुल नगर के तीन...

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...