दुर्ग में तेज रफ्तार ने ले ली एक की जान: दो बाइक आपस में टकराई…युवक ने तोड़ा दम, युवती समेत दो घायल

भिलाई। तेज रफ्तार ने बीती रात एक युवक की जान ले ली। हादसे में दो लोग घायल है। इनमें से एक युवती है। जो बाइक में सवार थी। घटना पद्नाभपुर इलाके की है। बीती रात-11.45 बजे के आसपास दुर्घटना हुई। हादसे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मौके पर एक की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, पद्मनाभपुर और दुर्ग कोतवाली पुलिस देर रात ही घटनास्थल पर पहुंची। घटना बुधवार रात 11.45 बजे का होना बताया जा रहा है। पद्मनाभपुर पुलिस ने बताया की महाराजा चौक से बोरसी जाने वाला मार्ग में बाइक (सीजी 12 एपी 8722) और (सीजी 24 जे 4140) एक-दूसरे के विपरीत आ रहे थे। इसी दौरान आपस मे जोरदार टक्कर हो गई। घटना में कोरबा निवासी जयंत बेन की मौके पर मौत हो गई। वहीं दुर्ग निवासी 22 वर्षीय प्रितिका एक्का और अर्जुन्दा थाना जिला बालोद निवासी चंद्रप्रकाश निर्मलकर 28 वर्ष गंभीर रूप से घायल है। जिनका उपचार अस्पताल में जारी है। जिस जगह पर घटना हुआ है। वहां पर सड़क दुर्घटना में दर्ज़न भर लोग अपनी जान गवा चुके हैं। इसके बाद भी ट्रैफिक पुलिस कोई खास इंतजाम नहीं कर पाई है। घटना की जानकारी मृतक परिवार को पुलिस ने दी है। बाइक सवार कहां से आ रहे थे और कहां जा रहे थे। इसकी जानकारी नही मिल पाई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बालाजी बिल्डर्स पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई : बिना...

रायपुर। बिना अनिवार्य रेरा पंजीयन के भूखंडों की बिक्री करने पर छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CG-RERA) ने भिलाई के बालाजी बिल्डर्स के खिलाफ सख्त...

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा मोड़ : सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर लाया गया है। ओमान से भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद CBI...

धर्मांतरण के खिलाफ लामबंद हुए पंडरिया के 18 गांव...

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल गांवों में धर्मांतरण को लेकर विरोध तेज हो गया है। क्षेत्र के 18 गांवों के...

रायपुर में सूने मकान पर चोरों का धावा :...

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी को अंजाम दिया। रावांभाठा के...