पुलिस आरक्षक की नौकरी लगाने के नाम पर 12 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। पुलिस विभाग में आरक्षक की नौकरी लगाने का झांसा देकर 12 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में उतई पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने वर्ष 2023 में एक युवक को पुलिस आरक्षक के पद पर भर्ती कराने का भरोसा दिलाकर उसके परिवार से 12 लाख रुपये लिए थे। नौकरी नहीं लगने के बाद रकम वापस मांगने पर आरोपी लगातार गुमराह करते रहे।

मामला उतई थाना क्षेत्र के सेलूद का है। सेलूद निवासी गैंदलाल बंछोर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि बेमेतरा जिले के अतरिया निवासी उमेश दास मानिकपुरी ने उनके पुत्र विकास बंछोर को पुलिस आरक्षक के पद पर भर्ती कराने का झांसा दिया था। नौकरी लगवाने के नाम पर उमेश ने कुल 12 लाख रुपये लिए, लेकिन इसके बाद न तो युवक की नौकरी लगी और न ही रकम वापस की गई।

शिकायत मिलने के बाद उतई पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उमेश दास मानिकपुरी और राजेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से संबंधित बैंक खातों की जानकारी और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पूछताछ और जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हरिराज होटल के बाथरूम में कैमरे मिलने की खबर...

भिलाई। शहर के प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट हरि राज के बाथरूम में कथित तौर पर हिडन कैमरा मिलने का मामला सामने आने के बाद अब इसे...

दंतेवाड़ा में नक्सलियों के डंप पर बड़ी कार्रवाई :...

दंतेवाड़ा। जिले में चल रहे एंटी नक्सल अभियान के बीच सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बारसूर थाना क्षेत्र के कोहकाबेड़ा-बुरदूम इलाके में सर्चिंग...

विजय बघेल बनाम भूपेश बघेल : चुनाव याचिका में...

बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ भाजपा नेता विजय बघेल द्वारा दायर चुनाव याचिका को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कार्यवाही के...

बर्खास्त GRP कांस्टेबल की संपत्ति पर ACB का शिकंजा...

बिलासपुर। आय से अधिक संपत्ति के मामले में बर्खास्त जीआरपी कांस्टेबल संतोष कुमार राठौर की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB)...