पुण्यतिथि पर याद किए गए स्व. चंदूलाल चंद्राकर, महापौर कोसरे नमन करते बोले- उनकी सोच अनुरूप आगे बढ़ रही भूपेश सरकार, प्रतिमा स्थल पर शेड बनाने हुई घोषणा

भिलाई। चंदूलाल चंद्राकर छत्तीसगढ़ राज्य आंदोलन के पुरोधा व छग के महान सपूत थे। उन्होंने जिस भावना और सोच के साथ छग निर्माण के लिए आंदोलन का शंखनाद किया था, उसे आज कांग्रेस की प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में साकार करते हुए आगे बढ़ रही है। चंदूलाल चंद्राकर छत्तीसगढ़ के महान सपूत थे।

उन्होंने लोकसभा सांसद रहते हुए केन्द्र सरकार में मंत्री के रूप कईं महत्वपूर्ण विभागों का दायित्व निभाया। छत्तीसगढ़ के लोगों के स्वाभिमान की रक्षा के लिए भी चंदूलाल चंद्राकर ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उक्ताशय के उद्गार मुख्य अतिथि के आंसदी से भिलाई-चरोदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे ने सांसद चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि पर आज भिलाई-3 बाजार स्थित उनके प्रतिमा स्थल पर सभा में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिए।‌ इस दौरान महापौर कोसरे ने सांसद चंद्राकर के प्रतिमा स्थल पर शेड निर्माण कराने की घोषणा की।

यह सभा भिलाई – चरोदा के समाजसेवी संगठन द्वारा आयोजित की गई। श्रद्धांजलि देने वालों में निगम सभापति कृष्णा चंद्राकर, भिलाई-चरोदा समाजसेवी संगठन के अध्यक्ष सुजीत बघेल, निगम के पूर्व सभापति विजय जैन, भिलाई-चरोदा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज मढ़रिया, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कुमुद मढ़रिया, कांग्रेस सेवा दल जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नरसिम्हा, प्रकाश लोहाणा, पप्पू चन्द्राकर, बालमुकुंद वर्मा, असफाक अहमद, दुलारी वर्मा, मधु स्वर्णकार, रीना वर्मा, युवराज कश्यप सहित कांग्रेस के स्थानीय नेता, कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक भी शामिल थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...

CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...

छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव 2026: दुर्ग में खुलेगा NEET-JEE हॉस्टल...

रायपुर/दुर्ग: "शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है।"...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

डॉ. अजय कौशिक बने बिलासपुर के नए DEO, स्कूल...

बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नए...