नेपाल त्रासदी में फंसी बिलासपुर की महिला, 25 अगस्त से संपर्क बंद, परिजनों की बढ़ी चिंता

बिलासपुर। नेपाल में आई भीषण आपदा के बीच बिलासपुर की एक महिला के फंसे होने की खबर सामने आई है। राजकिशोर नगर निवासी ब्यूटिशियन मंजु रॉय चौधरी 21 अगस्त को कोलकाता से 30 लोगों के दल के साथ नेपाल टूर पर गई थीं। 3 सितंबर तक उनका नेपाल दौरा प्रस्तावित था, लेकिन इसी दौरान वहां आई प्राकृतिक आपदा के बाद से उनका परिवार से संपर्क टूट गया है।

परिजनों के मुताबिक, 25 अगस्त को मंजु से आखिरी बार बातचीत हुई थी। इसके बाद से उनका फोन संपर्क में नहीं आ रहा है। बताया जा रहा है कि मंजु के मोबाइल नंबर पर इंटरनेशनल रोमिंग एक्टिवेट नहीं थी, ऐसे में नेपाल में नेटवर्क संबंधी समस्या के कारण भी संपर्क बाधित होने की आशंका जताई जा रही है।

30 लोगों के दल के साथ गई थीं नेपाल

मंजु 21 अगस्त को कोलकाता से करीब 30 लोगों के समूह के साथ नेपाल के लिए रवाना हुई थीं। यात्रा 3 सितंबर तक निर्धारित थी। नेपाल में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन जैसी आपदा के बाद कई इलाकों में संचार और आवागमन प्रभावित हुआ है। ऐसे में मंजु के परिजन उनकी स्थिति को लेकर लगातार चिंतित हैं।

ग्रुप के अन्य सदस्यों से भी नहीं हो पा रहा संपर्क

परिजनों के पास नेपाल टूर में शामिल अन्य लोगों के संपर्क नंबर भी उपलब्ध नहीं हैं। इसके चलते वे ग्रुप के अन्य सदस्यों के जरिए मंजु की जानकारी हासिल नहीं कर पा रहे हैं। परिवार अपने स्तर पर लगातार उनकी लोकेशन और स्थिति का पता लगाने की कोशिश कर रहा है।

जिला प्रशासन ने शुरू की पतासाजी

मामले की जानकारी मिलने के बाद बिलासपुर जिला प्रशासन भी मंजु रॉय चौधरी की तलाश और उनकी सुरक्षित स्थिति की जानकारी जुटाने में लगा है। प्रशासन संबंधित माध्यमों से नेपाल में फंसे लोगों की जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रहा है।

मंजु बिलासपुर में अकेली रहती हैं, जबकि उनका परिवार कोलकाता में रहता है। लंबे समय से संपर्क नहीं होने के कारण परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। परिवार को उम्मीद है कि प्रशासन और संबंधित एजेंसियों के प्रयास से जल्द ही मंजु की सुरक्षित स्थिति की जानकारी मिल सकेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अस्पताल में इंजेक्शन लगाने के बाद मरीज की कमर...

फिंगेश्वर। गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम परसदा निवासी 48 वर्षीय...

गर्भवती महिला का बिना सहमति कराया गर्भपात, पति और...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तीन महीने की गर्भवती महिला का उसकी सहमति के बिना गर्भपात कराने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता...

छत्तीसगढ़िया समाज पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाली मधुबाला गिरी...

रायपुर। छत्तीसगढ़िया समाज के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में बिहार निवासी मधुबाला गिरी के खिलाफ FIR दर्ज की गई...

SBI शाखा में 94 लाख का गबन, छह साल...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की बाल्को शाखा में हुए करीब 94 लाख रुपये के गबन मामले में एंटी...