Durg News : इंटरसिटी एक्सप्रेस में पत्थरबाजी, महिला यात्री घायल

दुर्ग। दुर्ग से गुजर रही इंटरसिटी एक्सप्रेस 12856 में पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। ट्रेन के S-5 कोच में सफर कर रही एक महिला यात्री पत्थर लगने से घायल हो गई। महिला के सिर में चोट आई है। घटना के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, ट्रेन के S-5 कोच में यात्री सफर कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बाहर से आया पत्थर कोच के अंदर आकर महिला यात्री को लग गया। पत्थर लगने से महिला के सिर में चोट आई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए ले जाया गया।

घटना की सूचना हर्षवर्धन बंदे ने रेलवे को दी। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) हरकत में आया और मामले की जांच शुरू कर दी।

घटना को लेकर दुर्ग RPF पोस्ट में FIR दर्ज की गई है। FIR के आधार पर पत्थरबाजी करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं, मामले में घायल महिला यात्री का बयान रायपुर RPF पोस्ट में दर्ज किया गया है।

RPF की टीम घटना के संबंध में आसपास के क्षेत्र की जानकारी जुटा रही है और पत्थरबाजी करने वालों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी इस घटना ने सवाल खड़े किए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CGPSC Exam Postponed: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सूबेदार,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य में आयोजित होने वाली बहुप्रतीक्षित सूबेदार / उप निरीक्षक संवर्ग / प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 को...

भिलाई: रूंगटा पब्लिक स्कूल की प्रदर्शनी में साकार हुई...

संजय रूंगटा ग्रुप द्वारा संचालित रूंगटा पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक प्रदर्शनी ‘भारत : ज्ञान की शाश्वत यात्रा’ का आयोजन। जिला शिक्षा अधिकारी (दुर्ग) जगजीत धीर...

छत्तीसगढ़ से मानसून की पूरी तरह विदाई, इस सीजन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की पूरी तरह विदाई हो गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश के सभी जिलों से...

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED का बड़ा दावा, राजीव भवन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा खुलासा करने का दावा किया है। जांच एजेंसी के मुताबिक,...