CG Crime : कांग्रेस नेता और पत्नी पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर 15-20 बदमाशों ने मचाया उत्पात

सरगुजा। मणिपुर थाना क्षेत्र के दर्रीपारा इलाके में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 15 से 20 बदमाशों ने कांग्रेस नेता के घर में घुसकर उन पर और उनकी पत्नी पर कथित तौर पर जानलेवा हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, देर रात बड़ी संख्या में युवक कांग्रेस नेता के घर पहुंचे और घर में घुसकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी के साथ भी मारपीट की गई। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

पुरानी राजनीतिक रंजिश की आशंका

घटना को लेकर पुरानी राजनीतिक रंजिश की आशंका जताई जा रही है। कांग्रेस नेता गुरु प्रीत सिंह सिद्धू ने एक भाजपा नेता पर हमला कराने का गंभीर आरोप लगाया है। गुरु प्रीत सिंह सिद्धू को पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और आदितेश्वर शरण सिंहदेव का करीबी माना जाता है।

कांग्रेस नेता के आरोपों के बाद मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। वहीं, भाजपा नेता ने इन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है।

भाजपा नेता बोले- मुझे फंसाने की कोशिश

आरोपों पर भाजपा नेता ने कहा कि उन्हें जानबूझकर फंसाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि घटना को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उनका कहना है कि पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करे और वास्तविक आरोपियों पर कार्रवाई करे।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही मणिपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हमले में शामिल आरोपियों की पहचान करने के साथ ही घटना के कारणों और राजनीतिक रंजिश से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस की जांच के बाद ही हमले की वास्तविक वजह और आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल, घटना के बाद दर्रीपारा इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3...

बिलासपुर। जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। जूनापारा पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ...

एशियन गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, रायपुर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी स्नेहिल अधिरवार ने अंतरराष्ट्रीय ई-स्पोर्ट्स के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जापान के आइची-नागोया में...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...